
देहरादून : भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयघोष करते हुए एक विशाल तिरंगा रैली का आगाज किया गया तथा ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत घरों व दुकानों में लोगो को लगातार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किये गए , इससे लोगों में देशभक्ति का जुनून लगातार बढ़ रहा है। साथ ही साथ भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लोगो को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लगातार जागरूक कर रहे है। इसी कड़ी में इंदिरा नगर, ऋषि विहार, वसंत विहार सहित अनेक स्थानों पर तिरंगा बांटे गए।