Uttarakhand

बागेश्वर में भारी बारिश का कहर, 8 मकान ध्वस्त, 41 लोग हुए बेघर

बागेश्वर: उत्तराखंड में भारी बारिश सबको रुला रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की तो जैसे जान ही हलक में अटकी पड़ी है। बारिश का रौद्र रूप बागेश्वर में देखने को मिल रहा है।

भारी बारिश के कारण बागेश्वर में कहर टूट पड़ा है। यहां पर आठ मकान तेज बारिश की चपेट में आकर भरभराकर ढह गए हैं जिससे इन मकानों में रह रहे लोग 41 लोग बेघर हो गए। पिछले चार दिनों से लगातार हो रही वर्षा लोगों के लिए कहर बन कर बरस रही है। जिले में आठ लोगों के मकान ध्वस्त हो गए हैं जिससे इन मकानों में रह रहे लगभग 41 लोग बेघर हो गए हैं।

सभी ने घर छोड़ दिए हैं और दूसरों के घर में शरण ली है। वहीं जिला प्रशासन प्रभावितों को अहैतुक सहायता प्रदान कर रहा है। राजस्व पुलिस नुकसान का जायजा जुटाने में लगी है। हालांकि किसी बड़ी घटना होने से बच गई है। लोग घर टूटते समय भाग गए, जिससे उनकी जान बच गई। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रभावितों को हुए नुकसान का राजस्व विभाग आकलन कर रहा है। उन्हें जिला प्रशासन मदद प्रदान करेगा। वहीं उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर तक मौसम विभाग का अलर्ट है। जिला प्रशासन द्वारा बंद सड़कों को खोला जा रहा है। बिजली की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं।

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.