
देहरादून: प्रदेश में दिन पर दिन शीतलहर का असर बढ़ता जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के पहाड़ी और मैदानी जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं दिन के वक्त धूप खिली रहेगी.
मौसम विज्ञान के अनुसार तहत आज प्रदेश के मैदानी जनपदों जैसे हरिद्वार,उधमसिंह नगर में दिन के वक्त मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके साथ ही राजधानी देहरादून में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही गुनगुनी धूप खिली रहेगी. राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा.
वहीं पर्वतीय जनपदों में भी आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं दिन के वक्त धूप खिली रहने के साथ ही शाम ढलने पर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. बात तापमान की करें तो आज राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वही न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री तक रहेगा. इसके अलावा पंतनगर में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री तक रहेगा. वही न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री तक रहेगा. मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 14.0 और न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री तक रहेगा और नई टिहरी में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री तक रहने का अंदेशा है.