
कुरुक्षेत्र : भाजपा (BJP) नेता तेजिंदर सिंह बग्गा (Tajinder Bagga Arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली (Delhi) से पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने गिरफ्तार किया। पंजाब ले जाते समय दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने पंजाब पुलिस की गाड़ी को रोक लिया।
इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ-साथ तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को थाने ले जाया गया। वहीं, अब दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस बीच, पंजाब पुलिस कुरुक्षेत्र पुलिस के रवैये के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंची। हाई कोर्ट ने मामले पर हरियाणा सरकार से जवाब मांग लिया है।
पंजाब ने हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की। हाई कोर्ट ने हरियाणा से इस संबंध में जवाब मांगा।
हरियाणा ने जवाब दिया कि दिल्ली पुलिस ने वायरलेस मैसेज भेजकर गाड़ी नंबर PB65 AH366 को राउंड अप करने का आग्रह किया था। इस गाड़ी में बग्गा का अपहरण किया गया है। हरियाणा सरकार ने वायरलेस मैसेज की जानकारी कोर्ट में दी। इसी के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस की गाड़ी रोकी।
दिल्ली पुलिस के डीसीपी प्रशांत कुमार की अगुवाई में सात गाड़ियों में टीम पहुंची थी। यहां से दोपहर बाद 2:45 बजे दिल्ली पुलिस तेजिंदर सिंह बग्गा को अपने साथ ले गई। दिल्ली पुलिस की एक टीम इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम के साथ बातचीत कर रही है।
भाजपा युवा मोर्चा का काफिला भी साथ में हैं। तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को दिल्ली पुलिस ले जा रही। काफिला पानीपत क्रास कर चुका है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी सहित कुरुक्षेत्र एसपी डाक्टर अंशु सिंगला, करनाल एसपी गंगाराम पूनिया और मोहाली एएसपी मनप्रीत के बीच बातचीत चल रही है।
दिल्ली पुलिस की अभी चार गाडि़यां खड़ी हैं।
थाना सदर थानेसर में पंजाब और दिल्ली पुलिस टीम के बीच बातचीत चल रही है। दोनों प्रदेशों के पुलिस अधिकारी एक कमरे में बातचीत को गए।
बग्गा मामले में कुमार विश्वास ने भी ट्वीट किया। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान के नाम संदेश दिया। ट्वीट में लिखा कि खुद्दार पंजाब ने 300 साल में दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताकत से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है। पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो। पगड़ी सम्भाल जट्टा।
दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीम आपस में बातचीत कर रही। जबकि पंजाब पुलिस की टीम अलग बातचीत कर रहे।