Politics

उत्तरकाशी में गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा के समापन पर पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा के समापन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। कहा कि पंजाब में पीएम नरेन्द्र मोदी की जान से खिलवाड़ पूरी तरह सुनियोजित और कांग्रेस प्रायोजित है। ना भूलें कि इस साजिश को अंजाम देने वाले चरणजीत चन्न को और हरीश रावत ने, परिवार के कहने पर पंजाब का सीएम बनाया।

मोदी जी के मन में उत्तराखंड के विकास को लेकर एक तड़पन है। केदारनाथ प्रांगण का उन्होंने पुनर्निर्माण कराया। कांग्रेस के नेता आरोप लगाते हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मार्केंटिंग करते है। वे उन गुफाओं में रहने गए जो कांगेस ने बनाई थी। इस तरह के सतही आरोप नहीं लगाने चाहिए।

उस गुफा में कांग्रेस के नेताओं ने बैठने की हिम्मत क्यों नहीं जुटाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरकाशी में गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा का समापन किया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में उत्तरकाशी में विजय संकल्प यात्रा भी निकाली गई। जिसके बाद जोशियाड़ा स्थित भागीरथी मैदान में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। उत्तरकाशी में एक सैनिक स्कूल खोलने का भी आश्वासन दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरे देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है। इस लिए यहां भी कांग्रेस को अपने आसपास दुबकने मत दो। राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम निकाले बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केदारनाथ में अगर कांग्रेस ने गुफा बनाई थी तो उस गुफा में कांग्रेस के नेताओं ने बैठने की हिम्मत क्यों नहीं जुटाई। इस लिए कांग्रेस के नेताओं को कोई आरोप लगाने से पहले दस बार सोचना चाहिए।

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.