
एग्जिट पोल में ये अनुमान जताया गया है कि उत्तराखंड में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल सकता है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी को 41 सीट, एबीपी-सी वोटर्स ने 26 से 32 सीट और चाणक्य ने 43 सीट जीतने का अनुमान लगाया है. वहीं, इन एग्जिट पोल के नतीजों के बाद उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी काफी खुश नजर आ रही है. भाजपा का दावा है कि उत्तराखंड में उसकी सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी जबकि कांग्रेस ने कहा है कि यहां के लोग बदलाव के मूड में हैं.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के पूर्वानुमान
सर्वे एजेंसी | भाजपा+ | कांग्रेस+ | आप | अन्य |
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया | 41 | 25 | 00 | 04 |
एबीपी – सी वोटर्स | 26-32 | 32-38 | 00-02 | 03-07 |
पी-मार्क | 35-39 | 28-34 | 00-03 | 00-03 |
चाणक्य | 43 | 24 | 00 | 03 |
वहीं, एग्जिट पोल के नतीजों पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि लोगों का झुकाव पूरी तरह से कांग्रेस की तरफ है. फिर भी अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी की बढ़त दिखा रही है, जो पूरी तरह से गलत है. अगर 10 मार्च के नतीजे एग्जिट पोल के हिसाब से आते हैं तो चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठना लाजमी हैं.