
Chief Minister Pushkar Dhami
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत उपचुनाव जीतने के बाद अब 13 जून को विधायक के रूप में शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शपथ दिलाएंगी। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 में खटीमा चुनाव हारने के बाद भी भाजपा ने मुख्यमंत्री के तौर पर पुष्कर सिंह धामी का चुनाव किया था जिसके बाद धामी को 6 महीने के भीतर विधायक बनना था। मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत सीट से लड़ने की ठानी और 3 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से चंपावत उपचुनाव जीता था।