
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष चार अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं। इस दौरान वह पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगे। माना जा रहा कि पार्टी संगठन की समीक्षा में वह राज्य की उन 23 विधानसभा सीटों की समीक्षा भी कर सकते हैं, जिनमें भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने विधानसभा की 70 में से 47 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। प्रदेश में पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन का यह दूसरा देहरादून दौरा है।