Latest NewsNational

नई दिल्ली में केजरीवाल से मिले भगवंत मान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

एएनआइ, चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी को पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। पार्टी को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली। पार्टी के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पार्टी विधायक दल की बैठक बुला दिया है। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक आज ही होगी। इसके बाद भगवंत मान राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करने जाएंगे।

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च शपथ ले सकते हैं। वह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि वह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में शपथ लेंगे। इससे पहले वह आज ही पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने दिल्ली गए और उनका आशीर्वाद लिया।

केजरीवाल के साथ बैठक में मंत्रिमंडल के स्वरूप पर चर्चा हो सकती है। भगवंत मान के पुराने साथी विधायक भी मंत्री बन सकते हैं। दिल्ली रवाना होने से पूर्व भगवंत मान ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

यह पूछे जाने पर कि वह शपथ कब लेंगे, मान ने कहा कि इस संबंध में सबको जल्द बता दिया जाएगा। अभी वह दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में होगा।

पंजाब में मिली प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि जनता ने अपना काम कर दिया है। अब उनकी बारी है। उन्होंने लोगों से वादा किया कि आपको एक महीने के भीतर ही अंतर महसूस होने लगेगा। मेरी सरकार कोठियों से नहीं चलेगी। गांवों, शहरों व वार्डों से चलेगी।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हर नागरिक ने नया पंजाब बनाने में अपना योगदान दिया है। हम लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह के खरे उतरेंगे। हमें पंजाब के पौने तीन करोड़ लोगों की इज्जत करनी होगी। अपना काम करवाने के लिए वर्षो तक सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटने वाले बुजुर्गो का सम्मान करना होगा।

Leave a Response

etvuttarakhand
Get the latest news and 24/7 coverage of Uttarakhand news with ETV Uttarakhand - Web News Portal in English News. Stay informed about breaking news, local news, and in-depth coverage of the issues that matter to you.