मतदान के लिए प्रदेश में बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड मतदान के लिए प्रदेश में बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान

मतदान के लिए प्रदेश में बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान

0
मतदान के लिए  प्रदेश में बनेंगे 11,729 पोलिंग बूथ, 247 मतदाता पोस्टल बैलेट से कर चुके मतदान

प्रदेश में मतदान के लिए 11,729 पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। यह कहना है अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे का। उन्होंने यह बात यहां सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कही।

उन्होंने कहा, आवश्यक सेवाओं से जुड़े 247 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, प्रदेश में सभी पोलिंग बूथों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। राज्य में सक्षम एप को 51,373 लोगों ने डाउनलोड किया है। इस एप के माध्यम से 1,623 लोगों ने डोली के लिए अनुरोध किया है। 2,437 लोगों ने व्हील चेयर का अनुरोध किया है।

समाज कल्याण विभाग ने 3,392 आवर्धक कांच की उपलब्धता सुनिश्चित करवाई है। सभी जिलों में 208 वाहन की व्यवस्था की गई है, जो दिव्यांग व्यक्तियों को बूथ तक लाएंगे और उसके बाद घर तक छोड़ेंगे। मतदान स्थलों पर 14 हजार 32 सहायक मुहैया रहेंगे, जो कई सहायता उपलब्ध कराएंगे। मतदान के दौरान हर बूथ पर ब्रेल आधारित बैलेट पेपर और निर्देशिका उपलब्ध कराई जा रही है। 13 हजार 480 ब्रेल आधारित बैलेट पेपर उपलब्ध कराए गए हैं।

कल तक कर सकते हैं मतदान

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, आवश्यक सेवाओं से जुड़े 505 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से आवेदन किया था। अब तक 247 मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर चुके हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े जिन लोगों ने आवेदन किया है, वे 16 अप्रैल 2024 तक मतदान कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here