उत्तराखंड में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड उत्तराखंड में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

0
उत्तराखंड में लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया इन जिलों के लिए बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में आज एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है. सोमवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. प्रदेशभर में ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं.

 

बीते दिन के तापमान की बात करें तो देहरादून का अधिकतम तापमान 24.5 दर्ज किया गया. जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है. वहीं न्यूनतम तापमान दो डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 7.2 डिग्री रहा. आंकड़ों की बात करें तो न्यूनतम तापमान यह बीते सालों में सबसे अधिक है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here