हल्द्वानी हिंसा पर CM सख्त, कहा- दंगाईयों पर करेंगे ऐसी कार्रवाई जो भविष्य में बनेगी मिसाल – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड हल्द्वानी हिंसा पर CM सख्त, कहा- दंगाईयों पर करेंगे ऐसी कार्रवाई जो भविष्य में बनेगी मिसाल

हल्द्वानी हिंसा पर CM सख्त, कहा- दंगाईयों पर करेंगे ऐसी कार्रवाई जो भविष्य में बनेगी मिसाल

0
हल्द्वानी हिंसा पर CM सख्त, कहा- दंगाईयों पर करेंगे ऐसी कार्रवाई जो भविष्य में बनेगी मिसाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज गांव चलो अभियान के तहत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुंचे। यहां पहुंचकर सीएम धामी ने रोड शो किया। इसके साथ ही सीएम धामी ने यहां जनता को संबोधित करते हुए हल्द्वानी हिंसा के बारे में भी बात की। सीएम धामी ने कहा कि दंगाईयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांव चलो अभियान के तहत सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा पहुंचे। यहां सीएम धामी ने रोड शो किया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रोड शो में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही युवा भी शामिल हुए। सीएम धामी ने सभी का आभार व्यक्त किया है।

सीएम धामी ने हल्द्वानी हिंसा पर कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड की शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। हम दंगाइयों पर इतनी सख्त कार्रवाई करेंगे कि ये कार्रवाई भविष्य के लिए मिसाल बन जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here