धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC नियमावली को मिल सकती है मंजूरी – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC नियमावली को मिल सकती है मंजूरी

धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC नियमावली को मिल सकती है मंजूरी

0
धामी कैबिनेट की बैठक आज, UCC नियमावली को मिल सकती है मंजूरी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज सुबह 11 बजे से सचिवालय में होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में यूसीसी नियमावली को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही आज कैबिनेट बैठक में सरकार मलिन बस्तियों पर अध्यादेश भी ला सकती है।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज

बुधवार सुबह 11 बजे धामी कैबिनेट की बैठक सचिवालय में होगी। कैबिनेट में आज UCC का ड्राफ्ट पेश किया जा सकता है और समान नागरिक संहिता की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। आज होने वाली बैठक में महिला नीति का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।

मलिन बस्तियों के संबंध में लाया जा सकता है अध्यादेश

आज होने वाली बैठक में सरकार मंत्रिमंडल मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश भी ला सकती है। बता दें कि वर्तमान में लागू अध्यादेश इसी महीने खत्म हो रहा है। जिसके बाद एक बार फिर से मलिन बस्तियों के लिए अगले 3 साल का अध्यादेश लाया जा सकता है। इस से पहले दो बार अध्यादेश लाया जा चुका है।

राज्य कर्मचारियों के दीवाली बोनस पर लग सकती है मुहर

आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दीपावली के बोनस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। कर्मचारियों के तीन प्रतिशत DA के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही कई विभागों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here