धामी कैबिनेट की बैठक आज, एक दर्जन से अधिक रखे जा सकते हैं प्रस्ताव – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड धामी कैबिनेट की बैठक आज, एक दर्जन से अधिक रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

धामी कैबिनेट की बैठक आज, एक दर्जन से अधिक रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

0
धामी कैबिनेट की बैठक आज, एक दर्जन से अधिक रखे जा सकते हैं प्रस्ताव

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। आज होने वाली कैबिनेट की बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव रखे जा सकते हैं।

धामी कैबिनेट की बैठक आज

धामी कैबिनेट की बैठक आज शाम चार बजे सचिवायल में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में आपदा मुआवजा राशि में वृद्धि, भूजल पर टैक्स, पिरूल के दाम में इजाफा आदि मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही गृह, आवास, शहरी विकास आदि विभागों के प्रस्ताव आ सकते हैं।

विधानसभा मानसून सत्र की तारीखों का हो सकता है ऐलान

माना जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में मानसून सत्र को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बैठक में मानसून सत्र देहरादून में कराया जाएगा या देहरादून में इसको लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही मानसून सत्र की तारीखों का भी ऐलान किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here