उत्तराखंड में सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, धनौल्टी में बर्फबारी का दौर जारी | ETV Uttarakhand
Wednesday, February 4, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, धनौल्टी में बर्फबारी...

उत्तराखंड में सटीक साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी, धनौल्टी में बर्फबारी का दौर जारी

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. जिससे पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हो गया है. वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी भी सच साबित हुई है. टिहरी जिले के धनौल्टी में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सैलानियों और स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं. वहीं उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिससे लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, बीते दिनों से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड में कोहरे, बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है. साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की अपील की गई है. प्रदेश के हिल स्टेशनों में मौसम के तेवर बदले से लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं.उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज राज्य के हरिद्वार व उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिससे लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

जबकि उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए ) ने 28 जनवरी को डिफेंस गाइनोफोर्मेस्टिक रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट, चंडीगढ़ (डीजीआरई) के हवाले से राज्य में 29 जनवरी शाम 5 बजे तक राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और एवलॉन्च का पूर्वानुमान जताया है. वहीं चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जनपद को डेंजर लेवल-3 में और बागेश्वर को डेंजर लेवल-1 में रखा है.

बीते दिन उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बराबरी के चलते प्रदेश भर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. देहरादून में भी शीतलहर का दौर जारी है. इसके अलावा देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा देखा जा रहा है. यही नहीं, देहरादून में सुबह से काले बादल भी छाए हुए हैं. हिल स्टेशनों में बर्फ की मोटी परत जमने से जहां सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं. जो हल्की सी असावधानी होने पर हादसों को दावत दे रही हैं. वहीं मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई है और टिहरी जनपद के धनौल्टी पर्यटक स्थल में बर्फबारी का दौर जारी. बर्फबारी का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments