कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने मांगी माफी, ’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’ बयान पड़ा भारी – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने मांगी माफी, ’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’ बयान पड़ा भारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने मांगी माफी, ’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’ बयान पड़ा भारी

0
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति ने मांगी माफी, ’20-25 हजार में मिलती हैं लड़कियां’ बयान पड़ा भारी

इन दिनों अपने कुछ नेताओं ने कारण बीजेपी के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है. अंकिता भंडारी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सामने आ गया, जिसने फिर से सरकार और बीजेपी की फजीहत करा दी है. हालांकि, मामले सामने आने के बाद गिरधारी लाल साहू ने इस मामले पर सफाई दी और माफी भी मांगी है. वीडियो बीती 23 दिसंबर के दिन एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है.

दरअसल, गिरधारी लाल साहू अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में एक कार्यक्रम में गए थे. वहीं पर वो कुछ युवाओं के बात कर रहे थे. इस दौरान गिरधारी लाल साहू ने कार्यक्रम में मौजूद कुछ युवाओं से बात की और उसने पूछा कि अब तक उनकी शादी नहीं हुई क्या? आगे वो कहते हैं कि, इतनी उम्र में तो हमारे तीन-चार बच्चे हो जाते. गिरधारी लाल साहू ने फिर बिहार राज्य का नाम लेते हुए कहा कि तुम लोग वहां चले जाओ. वहां से 20 से 25 हजार रुपए में शादी के लिए युवतियां मिल जाती हैं.

गिरधारी लाल साहू का जब ये वीडियो सामने आया है तो उनकी हर जगह आलोचना होने लगी. सोशल मीडिया पर बीजेपी और गिरधारी लाल साहू को ट्रोल किया जाने लगा. पहले से ही अंकिता भंडारी हत्याकांड फिर चर्चाओं में आने से दुविधा में पड़ी बीजेपी के लिए गिरधारी लाल साहू के इस बयान ने असहज स्थिति पैदा हो गई.

हालांकि, अब अपने इस बयान पर गिरधारी लाल साहू सफाई देते हुए नजर आ रहे हैं. गिरधारी लाल साहू ने अपनी सफाई में बताया कि वो धौलागढ़ क्षेत्र में एक कार्यक्रम में गए थे. वहीं पर उन्होंने अपने मित्र की शादी के विषय में चर्चा की थी.

इस मामले पर कांग्रेस ने भी कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू को घेरना शुरू कर दिया. उत्तराखंड कांग्रेस के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि गिरधारी लाल साहू का यह बनाय न केवल घोर निंदनीय और शर्मनाक है, बल्कि यह पूरे देश की महिलाओं और बच्चियों की गरिमा पर सीधा हमला है. महिलाओं को इस प्रकार वस्तु की तरह प्रस्तुत करना मानव तस्करी, बाल विवाह और महिला शोषण जैसी जघन्य सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाली मानसिकता को उजागर करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here