पौड़ी में आतंकी गुलदार का हुआ खात्मा, शूटर जॉय हुकील ने नरभक्षी को किया ढेर – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड पौड़ी में आतंकी गुलदार का हुआ खात्मा, शूटर जॉय हुकील ने नरभक्षी को किया ढेर

पौड़ी में आतंकी गुलदार का हुआ खात्मा, शूटर जॉय हुकील ने नरभक्षी को किया ढेर

0
पौड़ी में आतंकी गुलदार का हुआ खात्मा, शूटर जॉय हुकील ने नरभक्षी को किया ढेर

गढ़वाल मंडल में पिछले कई दिनों से आतंक का पर्याय बना नर गुलदार आखिरकार बुधवार को वन विभाग की टीम ने मार गिराया। यह कार्रवाई पौड़ी जनपद के गजलड गांव में की गई, जहां गुलदार के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में थे।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ समय से गुलदार द्वारा लगातार इंसानों पर हमलों और कई घटनाओं में लोगों के घायल होने के बाद स्थानीय लोग भारी डर और तनाव में थे। स्थिति गंभीर होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो दिन पूर्व ही विभाग को विशेष कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में शूटर तैनात करने और सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की, घायलों के परिवारों से मुलाकात की और पूरे इलाके में मुठभेड़ जैसी परिस्थितियों को देखते हुए टीमों की तैनाती बढ़ाई।

आज सुबह तेजी से चलाए गए अभियान में वन विभाग की शूटर टीम ने गजलड गांव में सक्रिय नर गुलदार को निशाना बनाकर मार गिराया। गुलदार का नर होना और उसके हमलावर व्यवहार के प्रमाण मिलने के बाद विभाग ने इसे बेहद आवश्यक कार्रवाई बताया।

गुलदार के मारे जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। विभाग अब क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियों पर भी नजर रखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here