भाजपा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित लोकपर्व ‘इगास’ में शामिल हुए अमित शाह | ETV Uttarakhand
Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडभाजपा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित लोकपर्व ‘इगास’ में शामिल...

भाजपा सांसद अनिल बलूनी के आवास पर आयोजित लोकपर्व ‘इगास’ में शामिल हुए अमित शाह

पौड़ी गढ़वाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर इगास उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की शाम आयोजित इस उत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, डॉ जितेंद्र सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एनएसए अजीत डोभाल, गायक जुबिन नौटियाल, सहित कई नेता उत्सव में शामिल हुए।

इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने पूजा-अर्चना की और सभी को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के बाद उन्होंने एक्स पर उत्तराखंड की सभी बहनों-भाइयों को देवभूमि के लोकपर्व ‘इगास’ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा कि यह पर्व सभी उत्तराखंड वासियों की समृद्धि और उत्तरोत्तर उन्नति का माध्यम बने।

इस उत्सव में गायक जुबिन नौटियाल ने अपने गीतों से समा बांधा। इस अवसर पर उत्तराखंड से आए कलाकारों ने भी पहाड़ी गीत गाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments