एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, चैंपियन बना थाईलैंड, सीएम धामी ने किया समापन – ETV Uttarakhand
Home उत्तराखंड एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, चैंपियन बना थाईलैंड, सीएम धामी ने किया समापन

एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, चैंपियन बना थाईलैंड, सीएम धामी ने किया समापन

0
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, चैंपियन बना थाईलैंड, सीएम धामी ने किया समापन

हिमाद्री आइस रिंक रजत जयंती खेल परिसर रायपुर, देहरादून में आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी-2025 में थाईलैंड चैंपियन बनी. समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने थाईलैंड को एशियन ओपन शार्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर से आए खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्तराखंड में स्वागत किया. सीएम धामी ने कहा यह अत्यंत गर्व का विषय है कि भारत में प्रथम बार आयोजित हो रही शीतकालीन खेलों की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन की मेजबानी का सुअवसर देवभूमि उत्तराखंड को प्राप्त हुआ है. मुख्यमंत्री ने कहा इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एशिया के 11 देशों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने 9 अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा दर्शकों को रोमांचित करने का काम किया.

मुख्यमंत्री ने कहा भारत के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण पदक सहित अनेकों पदक प्राप्त किए हैं. पूर्ण विश्वास है कि यह प्रतियोगिता भारत में शीतकालीन खेलों के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनेगी. हमारे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यकाल के प्रारंभ से ही “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उनके मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here